
चिप संकट या बढ़ता कॉम्पिटिशन? मारुति की ये पॉपुलर कार टॉप-10 से बाहर
AajTak
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India के लिए सितंबर का महीना बेहद खराब रहा. बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई. कोरोना संकट के बावजूद पिछले साल सितंबर में मारुति ने 1,60,442 गाड़ियों की बिक्री की थी.
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India के लिए सितंबर का महीना बेहद खराब रहा. बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई. कोरोना संकट के बावजूद पिछले साल सितंबर में मारुति ने 1,60,442 गाड़ियों की बिक्री की थी. जबकि पिछले महीने मारुति ने कुल 86,380 गाड़ियों की सेल की.
सालाना आधार पर मारुति की बिक्री में 46 फीसदी की गिरावट आई है. मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली WagonR, Swift, Celerio, Ignis, Baleno और Dzire की बिक्री में भारी गिरावट आई है. सितंबर-2021 में महज 20,891 यूनिट्स ये कारें बिकीं. जबकि पिछले साल यानी सितंबर-2020 में 84,213 यूनिट्स बिकी थी. यानी बिक्री में करीब 75 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.
बिक्री के आंकड़ों को देखें तो मारुति की बेस्ट सेलिंग कार स्विफ्ट (Swift) पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है. हमेशा मारुति की यह कार देश में टॉप-10 सेलिंग कारों की लिस्ट में रहती थी. यही नहीं, लगातार कई महीनों तक यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी. लेकिन सितंबर में मारुति स्विफ्ट टॉप-10 से बाहर हो गई.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












