
चिंटू, बिट्टू, काजू और अब पिंटू... NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी, अब तक संजीव मुखिया गैंग से जुड़े 19 आरोपी अरेस्ट
AajTak
अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि सबसे पहले प्रश्न पत्र संजीव मुखिया को किसी प्रोफेसर ने मोबाइल पर नीट का पेपर भेजा था. लर्न प्ले स्कूल एंड ब्वॉयज हॉस्टल में पटना और रांची के एमबीबीएस स्टूडेंट भी मौजूद थे, जिन्होंने बतौर सॉल्वर नीट पेपर में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर लिखा. यह आंसर उन अभ्यर्थियों को दिया गया, जिनसे पैसे लिए गए थे.
NEET पेपर लीक मामला EOU को बड़ी कामयाबी मिली है. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध ईकाई ने पेपर लीक करने के बाद उसका प्रिंट निकलवाकर अभ्यर्थियों तक पहुंचने वाले आरोपी पिंटू को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पिंटू बिहार के नालंदा का रहने वाला है. उसने चिंटू के कहने पर प्रिंट आउट निकाला था. पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया के नेटवर्क में पिंटू और चिंटू शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक दोनों को खेमनीचक वाले सेफ हाउस के बारे में जानकारी थी. संजीव मुखिया को किसी प्रोफेसर ने सबसे पहले प्रश्न पत्र भेजा, जिसे चिंटू और पिंटू ने मिलकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाया. ये पेपर सॉल्वर के जरिए सवालों के जवाब हल कर 5 मई की सुबह अभ्यर्थियों को दिया गया. चिंटू की भी गिरफ्तारी देवघर से हुई है. इसके अलावा काजू, अजीत और राजीव की भी गिरफ्तारी देवघर से की गई है. चिंटू और पिंटू की गिरफ्तारी से EOU नए राज खोल पाएगी. पुलिस इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. 13 आरोपियों को बिहार और 6 को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है.
पटना से 13 लोग जिनकी गिरफ्तारी पहले हो चुकी है-
-सिकंदर यादवेंदु (सेटर) -बिट्टू कुमार (ड्राइवर) -आयुष कुमार (कैंडिडेट) -अखिलेश कुमार (आयुष के पिता) -नीतीश कुमार (सेटर) -अमित आनंद (सेटर) -रोशन कुमार - (सेटर अमित का सहयोगी) -अभिषेक कुमार (कैंडिडेट) -अनुराग यादव (कैंडिडेट) -अवधेश कुमार (अभिषेक के पिता) -रीना कुमारी (अनुराग यादव की मां) -आशुतोष कुमार (सेटर अमित का सहयोगी) -शिवनंदन कुमार (कैंडिडेट)
झारखंड से 6 लोग लोग जिनकी नई गिरफ्तारी हुई-
-पंकू (पिंटू) -चिंटू -काजू -अजीत -राजीव -परमजीत

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









