
चाहे अफगानिस्तान हो या पाकिस्तान.... पश्तून आबादी को दुश्मन क्यों मानती है मुनीर आर्मी? 24 घंटे में 22 पश्तूनों की हत्या
ABP News
दुनिया भर की 94% पश्तून आबादी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रहती है. जहां अफगानिस्तान की कुल जनसंख्या में 65% से ज़्यादा लोग पश्तून हैं तो पाकिस्तान कुल आबादी में 15 फीसदी पश्तून हैं.
पाकिस्तान की सेना चाहे अफगानिस्तान हो या फिर खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत हर तरफ आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के नाम पर पश्तूनों को मौत के घाट उतार रही है. शनिवार की आधी रात में अफगानिस्तान पर की गई स्ट्राइक में नंगरहार प्रांत के बेसुद जिले में पाकिस्तानी सेना ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया था, जिसमें 11 बच्चों समेत 17 लोगों को मौत हो गई. ये सभी 17 अफगानिस्तान के आम शहरी थे और पश्तून थे.
अफगानिस्तान के अलावा अपने खुद के देश में भी पाकिस्तानी सेना ने कल खैबर पख्तूनख्वाह के ओरक्जाई जिले की तिराह घाटी में भी एक गाड़ी पर मोर्टार से फायर कर दिया, जिसमें 2 बच्चों समेत 5 पश्तूनों की मौत हो गई. घटना के बाद जब लोगों ने पाकिस्तानी पोस्ट पर जाकर प्रदर्शन किया तो निहत्थे पश्तूनों पर पाकिस्तान की पंजाबी बाहुल्य सेना ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमे तकरीबन 8 आम स्थानीय पश्तून घायल हो गए.
आतंकवाद के नाम पर पश्तूनों को टारगेट कर रही पाक सेना
पाकिस्तान की सेना बीते लगभग 1 साल से आतंकवाद विरोधी अभियान के नाम पर अपने देश में रहने वाले पश्तूनों के मकानों, गाड़ियों, निकाह कार्यक्रमों में कभी ड्रोन से तो कभी मोर्टार से हमले कर रही है और इन हमलों में 168 से ज़्यादा आम पश्तूनों की जान जा चुकी है जिसमें 39 बच्चे और 83 महिलाएं शामिल हैं. साथ ही अफगानिस्तान में भी आतंकवाद विरोधी अभियान के नाम पर पाकिस्तान सितंबर 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक 88 आम पश्तूनों की जान ले चुका है, जिसमें 29 से ज्यादा बच्चे और 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं.

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल









