
चार साल पहले वकील को मारने के लिए गिलानी के करीबी ने आतंकियों संग किया था सौदा, J-K पुलिस का खुलासा
AajTak
कश्मीर के एक प्रमुख वकील और टीवी पैनलिस्ट बाबर कादरी की श्रीनगर में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उनकी मौत से घाटी में शोक की लहर दौड़ गई थी, जिसके कारण तत्काल और गहन जांच की मांग उठी थी. हत्या से कुछ घंटे पहले, वकील ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें तत्कालीन अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन कश्मीर, मियां अब्दुल कयूम से उनकी जान को खतरा होने का दावा किया गया था.
जम्मू कश्मीर पुलिस को वकील बाबर कादरी की हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, जिनकी सितंबर 2020 में उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी. कश्मीर के एक प्रमुख वकील और टीवी पैनलिस्ट बाबर कादरी की श्रीनगर में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
उनकी मौत से घाटी में शोक की लहर दौड़ गई थी, जिसके कारण तत्काल और गहन जांच की मांग उठी थी. सनद रहे कि हत्या से कुछ घंटे पहले, वकील ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें तत्कालीन अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन कश्मीर, मियां अब्दुल कयूम से उनकी जान को खतरा होने का दावा किया गया था.
मियां कयूम के खिलाफ जल्द शुरू हो सकती है सुनवाई कयूम को इसी साल जून में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल जिला जेल जम्मू में बंद है. आजतक ने मियां कयूम के खिलाफ एनआईए अधिनियम जम्मू के तहत विशेष न्यायाधीश के समक्ष दायर 340 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट का विवरण हासिल किया है. मियां कयूम के खिलाफ मामले की सुनवाई जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.
SIA को स्थानांतरित कर दिया गया था केस
विवरण के अनुसार, एक सक्रिय आतंकवादी सहित 6 लोग हत्या में शामिल पाए गए और 2021 में विशेष एनआईए कोर्ट श्रीनगर के समक्ष चार्जशीट दायर की गई. हालांकि, जुलाई 2023 में, मामले को आगे की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक विशेष शाखा, राज्य जांच एजेंसी (SIA) को स्थानांतरित कर दिया गया था.
जांचकर्ताओं का कहना है कि इसका एक कारण यह था कि परिवार को अदालत में मामले को आगे बढ़ाने से खतरा महसूस हो रहा था. एसआईए के सूत्रों ने कहा, जांच में मौखिक, दस्तावेजी और तकनीकी सबूतों को शामिल किया गया और हत्या के पीछे मियां कयूम की सीधी संलिप्तता पाई गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











