
चार राज्यों की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 20 दिसंबर को होगा उपचुनाव, NDA की बढ़ेगी ताकत
AajTak
Rajya Sabha Bypolls: राज्यसभा उपचुनावों के लिए 10 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख है. 13 दिसंबर पर नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 20 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे.
चुनाव आयोग ने मंगलवार को चार राज्यों में खाली हुईं राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव की घोषणा की. वाईएसआरसीपी (YSRCP) के तीन राज्यसभा सांसदों वेंकटरमण राव मोपिदेवी, बीधा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने अगस्त में उच्च सदन की अपनी सदस्यता छोड़ दी थी. इस कारण आंध्र प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव की जरूरत पड़ी.
राज्यसभा सदस्य के रूप में बीधा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया का कार्यकाल 21 जून, 2028 को समाप्त होना था, जबकि वेंकटरमण राव मोपीदेवी को 21 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होना था. ओडिशा में बीजेडी के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने उच्च सदन की अपनी सदस्यता छोड़ दी थी, जिस कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है. सुजीत को बीजू जनता दल ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. राज्यसभा में उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2026 को समाप्त होना था.
अपनी सीटें खाली करने वाले राज्यसभा सांसद
टीएमसी के जवाहर सरकार ने अप्रैल में कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिससे पश्चिम बंगाल में एक पद खाली हो गया. उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था. भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने हाल के हरियाणा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी थी. इस कारण यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी.
हालिया विधानसभा चुनावों के बाद, राज्यसभा उपचुनावों में आंध्र प्रदेश में टीडीपी और ओडिशा में बीजेपी का पलड़ा भारी रहेगा. पश्चिम बंगाल में टीएमसी और हरियाणा में भाजपा का दबदबा देखने को मिलेगा. राज्यसभा उपचुनावों के लिए 10 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख है. 13 दिसंबर पर नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 20 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





