
चार दिन के चीन दौरे पर जाएंगे मोहम्मद यूनुस, भारत से टेंशन के बीच शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात
AajTak
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस आगामी बुधवार को अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू करेंगे, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. इससे पहले यूनुस पीएम मोदी से भी मुलाकात के लिए अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन दोनों नेता की मुलाकात फिलहाल फाइनल नहीं है.
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस बुधवार को चार दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगे. इस दौरान उनका मकसद शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को फिर से दिशा देना होगा. यूनुस की यह यात्रा इसलिए भी अहम है, क्योंकि हो सकता है तो अगले महीने की शुरुआत में वह पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. इसके लिए वह अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन भारत ने अभी इसे कंफर्म नहीं किया है.
बैंकॉक में 2-4 अप्रैल के बीच BIMSTEC बैठक के दौरान हो सकता है तो मोहम्मद यूनुस और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक हो सकती है. हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दोनों नेता की मुलाकात पर खबर लिखे जाने तक कुछ पुष्टि नहीं की है. वहीं, यूनुस चीन में अपनी यात्रा के दौरान बोआओ फोरम फॉर एशिया में हिस्सा लेंगे. यह बीजिंग के रणनीतिक थिंक-टैंक की वार्षिक बैठक है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, स्मगलरों से मुक्त कराए 16 मवेशी
चीन और बांग्लादेश के बीच पारंपरिक दोस्ती की नई शुरुआत!
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने इसकी पुष्टि की और इसे चीन और बांग्लादेश के बीच पारंपरिक दोस्ती भरे सहयोग की एक नई शुरुआत बताई. ढाका में, बांग्लादेश के लिए चीनी राजदूत याओ वेन ने मीडिया से कहा कि यूनुस की यह यात्रा अत्यधिक सफल होगी और महत्वपूर्ण घोषणाओं के साथ एक मील का पत्थर साबित होगी.
मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम के मुताबिक, ये यात्रा पिछले 50 वर्षों में किसी बांग्लादेशी नेता की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा मानी जा रही है. यात्रा के दौरान यूनुस बीजिंग जाएंगे और 28 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











