
चार्टर्ड प्लेन से एंटीगुआ पहुंचा मेहुल चोकसी, डोमिनिका में बेल के लिए जमा किए 10000 डॉलर
AajTak
डोमिनिका (Dominica) की अदालत से हाल ही में मेहुल चोकसी को जमानत दी गई थी, जिसके बाद अब वह इलाज कराने के लिए वापस डोमिनिका आया है. मेहुल चोकसी 2018 से ही एंटीगुआ का नागरिक है.
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) का आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) जमानत मिलने के बाद एंटीगुआ पहुंच गया है. डोमिनिका (Dominica) की अदालत से हाल ही में मेहुल चोकसी को जमानत दी गई थी, जिसके बाद अब वह इलाज कराने के लिए वापस डोमिनिका आया है. मेहुल चोकसी 2018 से ही एंटीगुआ का नागरिक है. मेहुल चोकसी (62) ने बेल के लिए अदालत में कुल 10000 डॉलर जमा किए हैं, जिसके बाद उसे एंटीगुआ आने दिया गया. मेहुल चोकसी बीते दिन एक चार्टर्ड विमान में एंटीगुआ पहुंचा. पीएनबी स्कैम के आरोपी को डोमिनिका की पुलिस ने अवैध रूप से देश में घुसने के लिए गिरफ्तार किया था. करीब 50 दिन मेहुल चोकसी डोमिनिका पुलिस की हिरासत में ही रहा. मेहुल चोकसी की ओर से मेडिकल ग्राउंड पर बेल की डिमांड की गई थी. अदालत ने इसी आधार पर मेहुल चोकसी को बेल दी और डोमिनिका वापस आने का मौका दिया. अदालत के आदेश के अनुसार, जबतक डॉक्टर्स मेहुल चोकसी को फिट घोषित नहीं कर देते हैं तबतक उसके खिलाफ ट्रायल शुरू नहीं किया जाएगा. भारत में मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक को 13,500 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है. मेहुल चोकसी 2018 से ही एंटीगुआ में रह रहा है, उसे वहां की नागरिकता हासिल है. यही कारण है कि भारत की एजेंसियों को मेहुल चोकसी को वापस लाने में दिक्कतें हो रही हैं. जब मेहुल चोकसी को डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था, तब भारत की ओर से एजेंसियों की एक टीम भी वहां गई थी. ताकि मेहुल चोकसी को वापस लाया जा सके. लेकिन, ऐसा संभव नहीं हो सका और मेहुल चोकसी फिर एंटीगुआ जा पहुंचा. जहां उसे कुछ संरक्षण प्राप्त है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











