
चारधाम यात्रा 2022: एक महीने में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड, टूटे रिकॉर्ड
AajTak
Chardham Yatra 2022: कोरोना की पाबंदियां खत्म होने के बाद इस साल बड़ी संख्या में लोग चारधाम की यात्रा पर पहुंचे हैं. अब तक करीब दस लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उत्तराखंड पहुंच चुके हैं.
Chardham Yatra 2022: साल 2022 में चारधाम यात्रा का संचालन 3 मई से शुरू हुआ था. सिर्फ एक महीने में चारधाम यात्रियों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है. 25 मई तक बदरीनाथ धाम पौने चार लाख, केदारनाथ में साढ़े तीन लाख से अधिक, गंगोत्री में दो लाख, यमुनोत्री में डेढ़ लाख, श्री हेमकुंट साहिब में 10 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे. चारधाम यात्रा इस समय सुचारू रूप से चल रही है. मौसम भी सामान्य है. 25 मई तक 10 लाख 26 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं. आज यह आंकड़ा साढ़े दस लाख पर पहुंच जाएगा.
जारी आंकड़ों के अनुसार, बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुले थे, तब से 25 मई की शाम तक 3 लाख 40 हजार 954 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे. केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुले थे, तब से 25 मई की शाम तक 3 लाख 35 हजार 134 यात्री दर्शन करने पहुंचे. इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 33 हजार 445 तीर्थयात्री भी शामिल हैं. गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई को खुले थे. यहां 25 मई तक 200351 और यमुनोत्री धाम के कपाट 3 मई को खुले थे. यहां 25 मई तक 1 लाख 49 हजार 596 तीर्थयात्री पहुंचे हैं.
कोरोना काल से पहले साल 2019 में चारधाम यात्रा पर कुल 32 लाख 38 हजार 47 यात्री आए थे. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों की लगातार यात्राओं ने चारधाम यात्रा के लिए अभूतपूर्व संख्या में तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया है. बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि हमें खुशी और उम्मीद है कि तीर्थयात्री हमेशा की तरह मंदिर के दर्शन करते रहेंगे. प्रधानमंत्री की यात्राओं ने दुनियाभर के तीर्थयात्रियों में विश्वास पैदा करने में मदद की.
केदारनाथ में प्रधानमंत्री समेत कई वीआईपी शामिल थे, जिनमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत और मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी जैसे उद्योगपति शामिल थे. पीएम ने 2017, 2018 और मई 2019 में केदारनाथ मंदिर गए. केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों की उनकी यात्रा मई 2019 में हुई, जिसमें उन्होंने केदारनाथ में ध्यान गुफा में घंटों ध्यान भी लगाया.
कब कितने यात्री दर्शन के लिए पहुंचे
वर्ष 2000 में कुल 12,92,411 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंचे. साल 2013 की त्रासदी के बाद 2,90,509 भक्तों के साथ वर्ष 2014 में तीर्थयात्रियों की सबसे कम संख्या दर्ज की गई थी. वर्ष 2015 से 8 लाख 4008 तीर्थयात्रियों के साथ संख्या में वृद्धि हुई है, जिसके बाद वर्ष 2016 में 14 लाख 4707 और वर्ष 2017 में 21 लाख 92 हजार 647 तीर्थयात्री पहुंचे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








