
चाय पीते ही महिला को हो गई ये अजीब बीमारी, टेप लगाकर बंद करनी पड़ती है आंख!
AajTak
चाय पीने के बाद एक महिला की अजीब हालत हो गई. उसके होठ सुन्न पड़ गए. चेहरे के मसल्स काम नहीं करने लगे. अब तो सोने के वक्त आंखें भी बंद नहीं कर पाती हैं. इसके लिए उन्हें टेप लगाना पड़ता है. पहले तो लगा कि उसे लकवा मार गया है, लेकिन डॉक्टरों ने हैरान कर देने वाली सच्चाई बताई.
स्कॉटलैंड की एक महिला ने खुद पर बीते उस भयावह क्षण के बारे में बताया है, जब जब अपनी बेटी को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद एक कप चाय पीने के बाद उसका चेहरा सुन्न पड़ गया और उसके होठ, आंख, पलक और चेहरे के अन्य मसल्स ने काम करना बंद कर दिया.
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, 30 साल की करीना व्हाइट ने 8 अगस्त को बेटी मैकेंजी व्हाइट को जन्म दिया. 10 दिन बाद ही चाय पीते समय उन्हें एक अजीब अनुभव हुआ और उन्होंने महसूस किया कि उनके होंठ सुन्न होने लगे और उनके चेहरे का बायां हिस्सा लटकने लगा.
महिला के चेहरे को लकवा नहीं मारा था करीना व्हाइट को लगा कि शायद उन्हें एलर्जी या स्ट्रोक हो गया है. क्योंकि चाय पीते समय उनका चेहरा लटकने लगा था, लेकिन डॉक्टर के पास जाने पर सच्चाई सामने आई.अस्पताल पहुंचने पर, एलर्जी और स्ट्रोक दोनों की संभावना को खारिज कर दिया गया. क्योंकि पता चला कि उसे बेल्स पाल्सी है.
डॉक्टर ने इस अजीब बीमारी को बताया वजह एनएचएस के अनुसार , बेल्स पाल्सी एक ऐसी स्थिति है जो अस्थायी कमजोरी या गति की कमी का कारण बन सकती है जो आमतौर पर चेहरे के एक तरफ को प्रभावित करती है. इस समस्या के समाधान के लिए करीना को पांच दिनों तक स्टेरॉयड दिए गए.
आंख तक नहीं बंद हो पाता है इसके बाद भी उन्हें पानी पीते समय मुंह से टपकने से रोकने के लिए अपने होंठों को भींचना पड़ता है और सोते समय अपनी बाईं आंख पर टेप भी लगाना पड़ता है. क्योंकि वह अपनी पलकों को बंद नहीं कर पाती हैं.
करीना ने बताया कि यह तब हुआ जब वह बच्चे को जन्म देने के बाद ठीक हो रही थीं. स्कॉटलैंड के फिफ के ग्लेनरोथ्स में रहने वाली करीना ने कहा कि मैं पूरी तरह टूट चुकी थी. मुझे पहले से ही आत्मविश्वास की समस्या थी और मैं अभी-अभी प्रसव के बाद आई थी और अपने शरीर से फिर से प्यार करना सीखने की कोशिश कर रही थी. इसके बाद मेरे चेहरे का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












