
चाबहार पोर्ट पर ट्रंप प्रशासन का फैसला भारत के लिए कितना बड़ा झटका है? क्या-क्या नुकसान होंगे
AajTak
ईरान का चाबहार पोर्ट रणनीतिक और व्यापारिक तौर पर भारत के लिए काफी अहम है. इसी वजह से पिछले साल भारत ने 10 साल के लिए इसके प्रबंधन को लेकर ईरान के साथ समझौता किया है. साथ ही पोर्ट के विकास में अरबों डॉलर का निवेश कर रखा है. लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों से न सिर्फ ईरान बल्कि भारत के सामने चुनौतियों का अंबार खड़ा हो गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया, फिर 25 फीसदी दंडात्मक टैरिफ और लगाया, इससे भारत पर कुल 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लागू हो चुका है. अब भारत को एक और झटका देते हुए ईरान के चाबहार पोर्ट पर 2018 से प्रतिबंधों पर मिली हुई छूट को भी खत्म कर दिया गया है. अमेरिका इसे 'अधिकतम दबाव' की रणनीति के तहत उठाया गया कदम बता रहा है. लेकिन इससे ईरान के साथ-साथ भारत और पोर्ट के जरिए व्यापार करने वाले अन्य देशों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.
29 सितंबर से लागू होंगे प्रतिबंध
अमेरिका ने 2018 में चाबहार पोर्ट को प्रतिबंधों से छूट दी थी, जिसे अब रद्द करने का फैसला लिया गया है. इस फैसले से भारत के लिए रणनीतिक और आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. यह फैसला 29 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा. चाबहार को भारत के लिए अफगानिस्तान और मध्य एशिया का एंट्री गेट माना जाता है, जिसके जरिए वह पाकिस्तान को बाईपास करते हुए अपना कारोबार करता है. लेकिन अब ऐसा कर पाना मुश्किल होगा. इससे भारत की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और जियो-पॉलिटिकल स्ट्रैटजी पर गहरा असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: चाबहार पोर्ट पर अमेरिका का बड़ा झटका, भारत समेत अन्य देशों की छूट खत्म की
भारत ने पिछले साल ही ईरान के साथ चाबहार पोर्ट के मैनेजमेंट के लिए 10 साल का समझौता किया था. यह पहली बार है जब भारत विदेश में किसी बंदरगाह का प्रबंधन कर रहा है. लेकिन हालिया फैसले से इस समझौते को झटका लग सकता है. चाबहार बंदरगाह भारत के लिए एक रणनीतिक संपत्ति भी है, क्योंकि इसे चीन-पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह का जवाब माना जा रहा है, जो ईरान की सीमा के करीब से गुजरता है. अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से इस बंदरगाह के संचालन और विकास में बाधा आ सकती है, जिससे भारत की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी कमजोर पड़ सकती है.
ग्वादर का जवाब है चाबहार पोर्ट

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







