
'चाचा नीतीश 4 जून को बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं...', चुनाव प्रचार के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
AajTak
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना यूनिवर्सिटी के छात्र की लिंचिंग की घटना पर कहा कि बिहार में जंगलराज आ गया है. लगातार हत्याएं हो रही हैं. पटना में भी एक युवक की हत्या हो गई है. बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है. दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चार जून को चाचा नीतीश बड़ा फैसला करने जा रहे हैं.
तेजस्वी ने कहा कि मेरा चाचा चार जून के बाद अपनी पार्टी को बचाने के लिए और पिछड़ों की राजनीति के लिए कुछ भी फैसला ले सकते हैं. नीतीश चाचा कुछ भी कर सकते हैं. वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.
उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी के छात्र की लिंचिंग की घटना पर भी कहा कि बिहार में जंगलराज आ गया है. लगातार हत्याएं हो रही हैं. पटना में भी एक युवक की हत्या हो गई है. बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है. दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए.
दरअसल पटना यूनिवर्सिटी के B.N कॉलेज के छात्र हर्ष कुमार पटना लॉ कॉलेज में परीक्षा देने गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने गेट के बाहर हर्ष के साथ मारपीट की थी. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल हर्ष को पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश जी ने जो गुण हमें सिखाया है. उसी पर हम काम कर रहे हैं. उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर है. उन्हीं के अनुसार हम काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि बीजेपी 2014 में आई थी और 2024 में जाएगी. यह नीतीश जी भी चाहते थे और उनकी इच्छा भी पूरी होगी.
एक करोड़ युवाओं को नौकरियां देने का कर चुके हैं ऐलान

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









