
चाकू की नोक पर नर्स से छेड़छाड़ फिर की मारपीट, मुजफ्फरनगर जिला सरकारी अस्पताल की घटना
AajTak
मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित जिला सरकारी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात युवक ने नर्स के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की. नर्स के चिल्लाने की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद और स्टाफ कमरे की ओर आए. यह देख आरोपी वहां से भागने लगा. मगर, स्टाफ ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ चाकू की नोक पर छेड़छाड़ और मारपीट की गई. नर्स के चिल्लाने की आवाज सुनकर अस्पताल के अन्य स्टाफ कमरे की ओर दौड़े, तो आरोपी युवक वहां से भागने लगा. मगर, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं, छेड़छाड़ की यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
नर्स का आरोप है कि वह शुक्रवार की रात करीब 3 बजे अपनी ड्यूटी रूम में लेटी हुई थी. अचानक रूम की कुंडी लॉक हो गई. इसके बाद उसने कुंडी खोली, तो एक अज्ञात युवक रूम के अंदर घुस गया और कुंडी लगा दी. उसने मुझे चुप करने की कोशिश की. इसके बाद मेरे साथ बदतमीजी की. फिर चाकू निकाल कर मेरे साथ छेड़खानी करने लगा.
आरोपी गलत काम करने की कोशिश
पीड़ित ने आगे बताया कि आरोपी ने गाली-गलौज भी की. थोड़ी देर बाद जब मैंने बाहर जाने की कोशिश की तो उसने मेरे साथ गलत काम करने का प्रयास किया. इतनी देर में अस्पताल का अन्य स्टाफ कमरे में आ गया. उन्हें देखकर युवक भागने लगा. लेकिन स्टाफ ने उसे पकड़ लिया. नर्स का कहना है कि अस्पताल बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, साथ ही महिला नर्स तो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है.
मामले में सीओ सिटी ने कही ये बात
सीओ सिटी रामाशीष यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में तैनात एक महिलाकर्मी के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला संज्ञान में आया है. आरोपी गिरफ्तार किया गया है. घटना संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच की जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









