
चाईबासा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर गैंगरेप मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 72 घंटे बाद मिली सफलता
AajTak
चाईबासा गैंगरेप मामले में पुलिस को सफलता मिला है. छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के 72 घंटे बाद पुलिस के हाथों सफलता मिली है. सॉफ्टेवेयर इंजीनियर युवती के साथ दस लोगों द्वारा गैंगरेप करने की मामला सामने आया था. पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस की मामले में जांच जारी है.
झारखंड के चाईबासा में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस को 72 घंटे बाद बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में दस लोगों के द्वारा गैंगरेप किए जाने की बात सामने आई थी. घटना के बाद से ही पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का भारी दबाव था. घटना गुरुवार शाम को हुई थी.
गौरतलब है कि, गुरुवार की शाम एक आदिवासी सॉफ्टवेर इंजीनियर युवती चाईबासा के अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए टेकरा हातु हवाई पट्टी गई थी. जहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा-धमका कर भगा दिया और सुनसान इलाके में ले जाकर झाड़ियों में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था.
घटना की जानकारी मिलसे से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको और मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी.
वर्क फ्रॉम होम पर थी पीड़िता
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीड़िता निजी कंपनी में काम करती है. चाईबासा के पास के गांव की रहने वाली है. लेकिन काम के चलते चाईबासा में रहती है. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा है.
झारखंड में जंगलराज कायम: बीजेपी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







