
चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर बच्ची ने मां-बाप पर लगाए सनसनीखेज आरोप, बोली- मैं उनके साथ नहीं रहूंगी!
AajTak
बिलासपुर में एक 10 साल की बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन कर जो कहा, उसने पूरे प्रशासन को हिला दिया. अपनी ही मां-बाप पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए बच्ची ने साफ कहा कि वो अब उनके साथ नहीं रहना चाहती है.
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक मासूम बच्ची ने अपने माता-पिता पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया. महज 10 साल की लड़की ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर रोते हुए कहा कि उसके घर में अक्सर झगड़े होते हैं. उसे डांटा-पीटा जाता है. वो अब अपने घर नहीं जाना चाहती. इस मामले के सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग हरकत में आ गया.
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. सोमवार को एक महिला अधिकारी की अगुवाई में टीम लड़की के घर पहुंची. पुलिस ने बच्ची और उसके परिवार से अलग-अलग बातचीत की है. पड़ताल में यह बात सामने आई कि बच्ची अपने माता-पिता से बेहद डरी हुई है. उसने साफ कहा कि वह अब उनके साथ नहीं रह पाएगी. पुलिस ने उसके माता-पिता को चेतावनी दी कि भविष्य में घटना दोहराई नहीं जानी चाहिए.
उन्हें यह भी समझाया गया कि बच्ची का विश्वास फिर से जीतना उनके लिए जरूरी है. लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची अपने फैसले पर अड़ी रही. मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया ताकि वे बच्ची को समझा सकें. उन्होंने भी बच्ची से बात की, लेकिन बच्ची ने साफ कहा कि उसे अब अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
बच्ची को तत्काल अपनी सुरक्षा में ले लिया. इसकी पुष्टि पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने की है. फिलहाल बच्ची को एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी ताकि वह मानसिक रूप से स्थिर हो सके. पुलिस के अनुसार, लड़की के परिवार में उसके माता-पिता, एक छोटा भाई और उसकी दादी हैं. यह परिवार अब जांच के दायरे में है. अधिकारियों की नजर उन पर बनी हुई है.
यह मामला न सिर्फ एक पारिवारिक तनाव की तस्वीर दिखाता है, बल्कि उस नई जागरूकता की भी मिसाल है, जिसमें अब बच्चे खुद अपनी आवाज उठाने लगे हैं. 10 साल की यह छोटी बच्ची, जो डर के बावजूद बोल उठी. शायद उसने कई और बच्चों को भी साहस की राह दिखा दी है. हालांकि, पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए उसके रहने की व्यवस्था करना चुनौती से कम नहीं है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







