
चाइनीज कोरोना वैक्सीन है कम असरदार, चीन के टॉप हेल्थ अधिकारी ने ही खोली पोल
AajTak
चीन की दवा निर्माता कंपनी Sinovac और सिनोपार्म Sinopharm द्वारा बनाए गए टीके, कई देशों में निर्यात किए गए हैं. लेकिन इस बीच चीनी कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर खुलासा हुआ है कि उसकी प्रभावशीलता कम है.
चीनी कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर खुलासा हुआ है कि उसकी प्रभावशीलता कम है. ऐसे में चीनी सरकार इसकी प्रभावशीलता की दर बढ़ाने के लिए COVID-19 वैक्सीन को मिक्स करने, डोज बढ़ाने और वैक्सीन लगाए जाने के तरीकों आदि पर विचार कर रही है. चीनी वैक्सीन की कम प्रभावशीलता के बारे में खुद वहां के टॉप हेल्थ अधिकारी ने बयान दिया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चाइना सेंटर फॉर डिजीज गाओ फू चेंगदू शहर में शनिवार को एक सम्मेलन में बोल रहे थे. यहां उन्होंने कहा कि चीनी वैक्सीन की बहुत उच्च सुरक्षा दर नहीं है. ऐसे में क्या अब हमें टीकाकरण प्रक्रिया के लिए अलग-अलग वैक्सीन का उपयोग करना चाहिए. टॉप हेल्थ अधिकारी ने कहा है कि चाइनीज कोरोना वैक्सीन कम असरदार हैं और सरकार इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार कर रही है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











