
'चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करें, 'शिव शक्ति पॉइंट' को राजधानी...' स्वामी चक्रपाणि का बयान
AajTak
स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि जिस जगह पर चंद्रयान-3 उतरा है, उस स्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव शक्ति पॉइंट घोषित किया है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि संसद में प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए. इसी के साथ 'शिव शक्ति पॉइंट' को उसकी राजधानी बनाया जाए.
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा. अब इसी को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि का बयान सामने आया है.
स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि चांद को संसद में हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए. इसी के साथ चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले स्थान 'शिव शक्ति पॉइंट' को उसकी राजधानी के रूप में विकसित किया जाए, ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता का वहां न पहुंच पाए.
स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चांद पर जहां चंद्रयान-3 के उतरने वाली जगह का नाम 'शिव शक्ति पॉइंट' रखा है और इसकी घोषणा की है. लेकिन इसी के साथ मैं चाहता हूं कि इसके पहले कि कोई और विचारधारा के लोग, और देशों के लोग वहां पर जाकर के वहां गजवा-ए-हिंद न बनाएं, इसलिए संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए और वहां की राजधानी 'शिव शक्ति पॉइंट' को बनाया जाए.
यहां देखें वीडियो
स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि इसके पहले कि कोई दूसरा जाकर के वहां (चांद) पर जाकर जिहाद करे, वहां पर जाकर के कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाए, आतंकवाद को फैलाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए. उसकी राजधानी शिव शक्ति पॉइंट ही हो, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है.
उन्होंने कहा कि इसी तरह से हिंदू सनातनियों का चंदा मामा से पुराना संबंध है. चांद का हमारे यहां शास्त्रों में अनेक प्रकार का जिक्र है. मैं चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे. इसलिए प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










