
चांद के बाद भारत का मेगा सूर्य मिशन की कामयाब लॉन्चिंग, क्या कह रहा पाकिस्तानी मीडिया?
AajTak
चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद से ही देश के साथ-साथ विश्व की निगाहें भी ISRO के सूर्य मिशन Aditya-L1 की लॉन्चिंग पर टिकी हुई थीं. इसरो ने इसे सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रच दिया है. आदित्य एल-1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग को पाकिस्तानी मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और इतिहास रचते हुए अपने पहले सूर्य मिशन PSLV-C57/Aditya-L1 की कामयाब लॉन्चिंग की है. यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से पूर्वाहन 11ः50 बजे की गई. लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन यह अपने पॉइंट एल1 तक पहुंचेगा. इसके बाद यह अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा.
इससे पहले बीते सप्ताह इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी. इसके साथ ही भारत चांद पर कदम रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया था. इसरो के पहले सूर्य मिशन की सफलापूर्क लॉन्चिंग को पाकिस्तान के सभी प्रमुख न्यूज चैनलों और वेबसाइटों ने प्रमुखता से कवर किया है.
'भारत ने सूर्य के अध्य्यन करने के लिए लॉन्च किया रॉकेट'
पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रजी अखबारों में से एक 'द डॉन' ने आदित्य एल-1 की कामयाब लॉन्चिंग को लेकर हेडिंग दी है- 'चांद के बाद, भारत ने सूर्य के अध्ययन के लिए रॉकेट लॉन्च किया.'
द डॉन ने समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से आगे लिखा है, 'चांद की सतह पर मून मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के एक सप्ताह बाद ही भारत ने अपने पहले सौर मिशन में सूर्य का अध्ययन के लिए शनिवार को सफलतापूर्वक रॉकेट लॉन्च किया. इसरो की वेबसाइट पर लाइव प्रसारण में दिखाया गया कि सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिक ताली बजा रहे थे.'
वेबसाइट ने आगे लिखा है, 'आदित्य-एल1 चार महीने की यात्रा में लगभग 15 लाख किलोमीटर यानी 9,30,000 मील की दूरी तयकर एक निश्चित स्थान पर पहुंचेंगा.'

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









