
‘चला कर दिखाओ बुलडोजर, याद रखें मार का बदला मार होता है’, महुआ मोइत्रा के बयान पर भड़की BJP
AajTak
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक बार फिर ट्विटर वार छिड़ गया है. मामला TMC सांसद महुआ मोइत्रा के एक ट्वीट से जुड़ा है, जिस पर BJP की नेता अग्निमित्रा पॉल ने पलटवार किया है.
पश्चिम बंगाल में सत्तासीन पार्टी टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब उनके एक ट्वीट के चलते तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच द्वंद शुरू हो गया है. उनके ट्वीट पर पलटवार जवाब दिया है बीजेपी की नेता अग्निमित्र पॉल ने...
दरअसल ये पूरा वाकया मंगलवार को पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल से जुड़ा है. पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच हुई झड़प के बाद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी से सवाल किया- क्या होगा अगर बंगाल सरकार भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मॉडल अपनाकर उन बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पर बुलडोजर भेज दे जिन्होने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया? क्या तब भी बीजेपी अपनी इस नीति पर कायम रहेगी?
What if Bengal used Bhogiji Ajay Bisht’s model & sent bulldozers to homes of BJP workers who destroyed public property yesterday? Will BJP stand by own policy or get their chadds in a twist?
हिम्मत है तो चला कर दिखाओ बुलडोजर
इस पर अग्निमित्र पॉल ने आजतक से एक बातचीत में महुआ मोइत्रा पर पलटवार किया. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हिम्मत है, तो हमारे एक भी कार्यकर्ता के घर पर बुलडोजर चला कर देख लें. हम अगर प्यार से बात करेंगे, तो हम प्यार से बात करेंगे. लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को आप मामले में फसाएंगे, मारेंगे-पीटेंगे, तो याद रखिए मार का बदला मार होता है.
अग्निमित्र पॉल बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती हैं. वह आसनसोल दक्षिण सीट से पार्टी की विधायक हैं. वहीं राज्य बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी भी हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










