
चलती बाइक पर कान्हा बने बेटे के साथ बनाई रील, पिता की लापरवाही पर भड़के लोग
AajTak
*/ /*-->*/
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को गुस्से और चिंता से भर दिया. इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल चला रहा है. बच्चा भगवान कृष्ण के वेश में है और उसे बाइक पर खड़ा कर रील शूट की गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना और चलती बाइक से रील रिकॉड कर रहे हैं.
88 मिलियन व्यूज, लेकिन उठे सवाल
यह वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम पर तनमय राजाले ने शेयर किया था. अब तक यह क्लिप 88 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में बच्चा कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराता है और एक पल में अपने पिता को साइड से गले भी लगा लेता है. देखने में यह नजारा प्यारा लग सकता है, लेकिन लोगों ने तुरंत इस पर नाराजगी जताई.
सोशल मीडिया पर गुस्सा
लोगों का कहना है कि यह महज ‘क्यूटनेस’ दिखाने की कोशिश नहीं बल्कि बच्चे की जान से खिलवाड़ है. एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत खतरनाक है. अगर आप अपने बच्चे की क्यूटनेस दिखाना चाहते हैं तो सुरक्षित तरीके से कीजिए. बच्चा आप पर भरोसा करता है. मजे तब तक ही अच्छे लगते हैं जब तक कुछ गलत न हो जाए. जिम्मेदारी से पेश आइए.एक अन्य ने कहा-भाई, हेलमेट पहनो और बच्चे की जान को खतरे में मत डालो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












