
चलती ट्रेन से दूसरी ट्रेन पर पत्थर फेंकती महिला का वीडियो वायरल, लोगों में गुस्सा
AajTak
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में एक महिला ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी दिखाई देती है, जबकि सामने से एक तेज़ रफ्तार ट्रेन आ रही होती है
सोशल मीडिया पर एक और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. यह वीडियो एक ट्रेन का है, जहां एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर सामने से आ रही दूसरी ट्रेन पर पत्थर फेंकती नज़र आती है. वीडियो में साफ दिखता है कि महिला दरवाजे के पास खड़ी है और उसके हाथ में पत्थर है. जैसे ही दूसरी ट्रेन नजदीक आती है, वह उस पर पत्थर फेंक देती है.
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया है. कई यूजर्स ने इस हरकत की निंदा करते हुए लिखा कि यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि बेहद खतरनाक भी. चलती ट्रेनों के बीच इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है. अगर पत्थर किसी खिड़की के शीशे से टकरा जाता या किसी यात्री को लग जाता, तो गंभीर चोट या जान का खतरा हो सकता था.
लोगों ने रेलवे प्रशासन से महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को सख्त सज़ा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे.
देखें वायरल वीडियो
इस तरह की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं. चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होना या खिड़की से सिर और हाथ बाहर निकालना पहले ही प्रतिबंधित है, ऐसे में पत्थर फेंकना कानून का गंभीर उल्लंघन है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











