
चलती ट्रेन से चोरों ने की मोबाइल छीनने की कोशिश, प्लेटफॉर्म पर गिरकर युवती की मौत
AajTak
प्रीति के पिता की शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. उसके पिता ने पुलिस को सूचित किया कि उसका मोबाइल फोन गायब है और वह उस स्थान पर नहीं मिला, जहां अन्य यात्रियों ने उसे बेहोश पड़ा पाया था. इसके आधार पर पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड देखा और साइबर क्राइम यूनिट की मदद से फोन की लोकेशन का पता लगाया.
चेन्नई में शनिवार को प्रीति नाम की 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई. वह अपना मोबाइल फोन छीनने वाले दो लोगों का विरोध करते समय एक लोकल ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गई थी, जिससे प्रीति के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसका इलाज चल रहा था. हालांकि, शनिवार को उसका निधन हो गया. घटना दो जुलाई को इंदिरानगर थाने की है.
प्रीति के पिता की शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. उसके पिता ने पुलिस को सूचित किया कि उसका मोबाइल फोन गायब है और वह उस स्थान पर नहीं मिला, जहां अन्य यात्रियों ने उसे बेहोश पड़ा पाया था. इसके आधार पर पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड देखा और साइबर क्राइम यूनिट की मदद से फोन की लोकेशन का पता लगाया.
पुलिस राजू नाम के एक व्यक्ति तक पहुंची, जो बेसेंट नगर में एक मछली की दुकान पर काम करता है. पूछताछ के दौरान राजू ने पुलिस को बताया कि उसने दो हजार रुपये में फोन खरीदा था.
आगे की जांच करने पर पुलिस ने मामले के दो आरोपियों- मणिमारन और विग्नेश का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने कबूल किया कि प्रीति ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े होकर फोन पर बात कर रही थी और जब उन्होंने उसका फोन छीनने की कोशिश की, तो उसने उनका विरोध किया, जिसकी वजह से वह ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








