
चलती ट्रेन से गिरने वाला था यात्री, RPF कांस्टेबल ने दौड़कर बचाई जान, CCTV में कैद हुई बहादुरी
AajTak
हैदराबाद के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक यात्री फिसलकर पटरी पर गिरने ही वाला था, तभी मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा ने दौड़कर उसे खींच लिया और उसकी जान बचा ली. कांस्टेबल की सतर्कता और बहादुरी की रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने जमकर सराहना की.
हैदराबाद के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक यात्री चलते हुए ट्रेन से उतरने की कोशिश में फिसल गया और पटरी पर गिरने की कगार पर पहुंच गया. कुछ ही सेकंड में उसकी जान जा सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा की त्वरित प्रतिक्रिया ने उसे निश्चित मौत से बचा लिया.
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ने लगी, एक यात्री ने जल्दबाज़ी में नीचे उतरने की कोशिश की. संतुलन बिगड़ते ही वह ट्रेन के दरवाजे से फिसलकर पटरियों की तरफ झुक गया. यह दृश्य देखकर आसपास खड़े यात्रियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि यात्री कुछ ही पलों में ट्रेन की चपेट में आ सकता था.
इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा ने इस खतरनाक स्थिति को भांप लिया. उन्होंने बिना एक पल गंवाए तेज़ी से दौड़ लगाई और गिरते हुए यात्री को पकड़कर रेल लाइन से दूर खींच लिया. पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंडों में हुआ और कांस्टेबल की फुर्ती से एक बड़ी त्रासदी टल गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि कांस्टेबल पंकज कुछ देर भी कर देते, तो यात्री की जान बचाना मुश्किल हो जाता. घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों ने पंकज कुमार शर्मा की बहादुरी की सराहना की और रेलवे अधिकारियों ने भी उन्हें धन्यवाद दिया. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सतर्कता और मानवता रेलवे सुरक्षा बल की जिम्मेदारी और समर्पण को दर्शाती है.
रेलवे विभाग ने घटना का वीडियो सुरक्षित कर लिया है और कांस्टेबल को सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रेलवे अधिकारी लगातार यात्रियों को चेतावनी देते रहते हैं कि चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश न करें, लेकिन इस तरह की घटनाएँ बार-बार सामने आती हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









