
चलती ट्रेन में सांप दिखाकर मांग रहे थे पैसे, यात्रियों की शिकायत पर RPF ने किया गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के चंदौली में रेल यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने तीन संपेरों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिली थी कि ट्रेन में तीन संपेरे खतरनाक प्रजाति के सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे ले रहे हैं. इसके बाद जब ट्रेन रुकी तो आरपीएफ ने संपेरों को ट्रेन उतारकर उनके खिलाफ एक्शन लिया.
उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ ने तीन संपेरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास तीन कोबरा और दो अन्य प्रजाति के सांप थे. आरपीएफ के अनुसार, यात्रियों ने शिकायत की थी कि चलती ट्रेन में यात्रियों को सांप दिखाकर यह संपेरे पैसे ले रहे थे. आरपीएफ ने तीनों संपेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. वहीं उनके पास से बरामद सांप वन विभाग को सौंप दिए हैं.
जानकारी के अनुसार, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर मौजूद आरपीएफ के मुताबिक, कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि आसनसोल से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन के यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि ट्रेन में कुछ संपेरे हैं, जो सांप दिखाकर पैसे ले रहे हैं. संपेरों के पास खतरनाक कोबरा हैं, जिसकी वजह से यात्रियों में दहशत का माहौल है.
शिकायत के बाद जब ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद आरपीएफ की टीम ने ट्रेन से तीनों संपेरों को उतारकर हिरासत में ले लिया. पूछताछ में संपेरों ने आरपीएफ को बताया कि वह सांपों को दिखाकर अपनी आजीविका कमाते हैं. वहीं सांपों को देखकर ट्रेन के यात्री भयभीत थे. संपेरों द्वारा वाइल्डलाइफ एक का भी उल्लंघन किया जा रहा था. लिहाजा आरपीएफ ने एक्शन लेते हुए सभी सपेरों को गिरफ्तार कर लिया और वन विभाग को सूचना दी.
सांपों को वन विभाग की टीम ने किया जब्त
आरपीएफ की सूचना पर वन विभाग की टीम ने संपेरों के पास से सभी सांपों को जब्त कर लिया. आरपीएफ के अनुसार, संपेरों के पास से पांच खतरनाक प्रजाति के सांप बरामद हुए हैं, जिसमें 3 कोबरा और दो अन्य प्रजाति के हैं.
आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष मुगलसराय से सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12938 आसनसोल अहमदाबाद एक्सप्रेस में कुछ संपेरे यात्रियों को डरा धमका कर पैसे ले रहे हैं. ट्रेन आने पर उस पर कार्रवाई की गई थी और 3 संपेरों को पकड़ा गया है, उनके पास से पांच सांप मिले हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










