
चलती कार का खुल गया गेट और सड़क पर गिर गया बच्चा, फिर...
AajTak
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बच्चा अपनी चलती कार से एक व्यस्त सड़क पर नीचे गिर जाता है. इस वीडियो को मूल रूप से द सन द्वारा पोस्ट किया गया था जिसके बाद ट्विटर यूजर शिरीन खान ने इसे शेयर किया. इसके बाद ये वायरल हो गया.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये किसी को पता नहीं है. अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसमें बेहद व्यस्त सड़क पर एक बच्चा कार से नीचे गिर जाता है. ये उसके माता-पिता के लिए बेहद चौंकाने वाला क्षण था. हालांकि गनीमत ये रही कि बच्चे को कोई चोट नहीं पहुंची. अब लोग इस वीडियो को देखने के बाद भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि बच्चे को कोई चोट नहीं पहुंची और वो खुद ही सड़क से उठकर अपने माता-पिता के पास चला गया. जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बच्चा अपनी चलती कार से एक व्यस्त सड़क पर नीचे गिर जाता है. इस वीडियो को मूल रूप से द सन द्वारा पोस्ट किया गया था जिसके बाद ट्विटर यूजर शिरीन खान ने इसे शेयर किया. इसके बाद ये वायरल हो गया. जिस वक्त बच्चा कार से नीचे गिरा उस वक्त उस व्यस्त सड़क पर कई कारें और वाहन साथ-साथ चल रहे थे. अचानक, एक सफेद एसयूवी का बूट स्पेस वाला गेट खुल गया और बच्चा सड़क पर गिर गया. यह देखकर सड़क पर अन्य वाहन तुरंत रुक गए, क्योंकि बच्चे को अपनी कार की ओर भागते देखा गया. बच्चा घटना के बाद सुरक्षित बच गया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











