
चर्चा में अंबानी फैमिली में आई नई दुल्हन, जानिए कौन हैं Shweana Poy Raiturcar
AajTak
अंबानी परिवार के विक्रम सालगांवकर की श्वेना पॉय रायतुरकर से शादी हो चुकी है. इन दिनों यह शादी काफी सुर्खियों में है और सबसे ज्यादा चर्चा नई-नवेली बहू श्वेना पॉय रायतुरकर हो रही है. इस हाई-प्रोफाइल शादी ने श्वेना पॉय रायतुरकर की जिंदगी और पेशेवर सफर के बारे में लोगों में उत्सुकता जगा दी.
इन दिनों अंबानी फैमिली में आई नई दुल्हन की काफी चर्चा हो रही है. इनका नाम श्वेना पोय रायतुरकार है. इनकी शादी मुकेश अंबानी के भांजे विक्रम सालगांवकर से हुई है. विक्रम, धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी की बेटी दीप्ति और उनके पति दत्तराज सालगांवकर के बेटे हैं. ऐसे में अंबानी परिवार की बहू बनने वाली श्वेना पोय रायतुरकार सुर्खियों में हैं और लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं.
मुकेश अंबानी के भांजे से शादी करके श्वेना अंबानी की विस्तरित फैमिली की नई सदस्य बन गई हैं. श्वेना कभी आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता के पिता की कंपनी रोजी ब्लू में काम करती थीं. आज वह खुद एक लग्जरी ब्रांड की फांउडर हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह मुंबई की एक क्रिएटिव ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट हैं. वर्तमान में अपने फैमिली ऑफिस में काम कर रही हैं.
काफी पढ़ी लिखी हैं श्वेना उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा द इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर से पूरी की. इसके बाद उन्होंने बेंटली यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की, फिर GIA (जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका) से गेजुएट जेमोलिजिस्ट हुईं. आगे पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन - द न्यू स्कूल से स्ट्रैटजिक डिजाइन मैनेजमेंट की पढ़ाई की.
श्वेना के करियर पर एक नज़र उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 2012 में गुजरात के सूरत स्थित इनॉक्स में ऑपरेशंस इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक ब्रिटिश एमएनसी हीरा कंपनी, डी बीयर्स ग्रुप में रिटेल ऑपरेशंस इंटर्न के रूप में काम किया.
इसके बाद उन्होंने आगे कई कंपनियों में काम किया. 2017 में, उन्होंने रोजी ब्लू में काम करना शुरू किया और 2020 तक वहीं काम किया. यह रसेल मेहता का पारिवारिक व्यवसाय है, जो आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता के पिता हैं.
अब वह क्या करती है? वह एक ऐसी लग्जरी ब्रांड की संस्थापक हैं जो अब केवल ऑर्डर पर ही आभूषण बनाती है. उनके प्रोफाइल के बायो सेक्शन में लिखा है - लक्जरी ब्रांड की फाउंडर और क्रिएटिव हेड, वर्तमान में फैमिली ऑफिस के साथ काम कर रही हूं. केवल अपॉइंटमेंट लेकर ही ऑर्डर पर आभूषण बनाती हूं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











