
चमोली में भारत-चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटा, रैणी में ऋषिगंगा का जलस्तर बढ़ा
AajTak
भारत-चीन सीमा को जाड़ने वाली सड़क पर सुमना 2 में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी की वजह से ये ग्लेशियर टूटा है.
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर सुमना 2 में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी की वजह से ये ग्लेशियर टूटा है. ग्लेशियर टूटने के बाद से ही संपर्क कट चुका है. किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं हो रही है. खबर है कि यहां मजदूर सड़क कटिंग के कार्य में रहते हैं. बीआरओ के अधिकारी लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है. कई जगहों पर बर्फबारी की वजह से सड़क बंद हो गई है, ऐसे में वहां तक पहुंचना भी बड़ी मुश्किल है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











