
चन्नी को पंजाब की कमान, कैप्टन बोले- उम्मीद करते हैं राज्य को सुरक्षित रखेंगे
AajTak
कैप्टन ने उम्मीद जताई है कि चन्नी अपनी अगुवाई में पंजाब को सुरक्षित रख पाएंगे और हर संकट से दूर रखेंगे. उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मेरी बधाई. मुझे उम्मीद है कि वे बॉर्डर राज्य पंजाब को सुरक्षित रखेंगे और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम रहेंगे.
पंजाब को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है. कांग्रेस हाईकमान ने दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी है. विधायक दल की मीटिंग में भी उन्हें नेता चुन लिया गया है. ऐसे में चन्नी का रास्ता साफ है और वे बतौर पहले दलित सिख नेता शपथ लेने वाले हैं. उनके सीएम बनने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी बधाई दी है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











