
चचा और गच्चा पर...अखिलेश-शिवपाल यादव ने CM योगी को दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
AajTak
उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव को नेता विपक्ष नहीं बनाए जाने को लेकर तंज कसा. सीएम योगी ने कहा कि चाचा हर बार गच्चा खा जाते हैं, इस पर शिवलाल यादव ने भी जवाब दिया. वहीं ये बात दिल्ली तक पहुंची तो अखिलेश और डिंपल यादव का रिएक्शन भी सामने आ गया. देखिए VIDEO

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











