
चकराता से बर्फ देखने लोखंडी जा रहे पर्यटकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 4 घायल
AajTak
देहरादून से चकराता घूमने जा रहे पांच पर्यटकों की कार लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को एसडीआरएफ ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.
देहरादून से चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार लोखंडी के पास हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार पांच लोगों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि देहरादून से तीन युवक और दो युवतियां बर्फ देखने के लिए चकराता के लोखंडी क्षेत्र जा रहे थे. लोखंडी के पास कार का संतुलन बिगड़ने से यह खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए.
पर्यटकों की कार खाई में गिरी
कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी. मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के क्षेत्रीय पटवारी अनिल चौहान और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से गंभीर हालत में पांचों पर्यटकों को बाहर निकाला.
एक की मौत चार घायल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर किसी तरह खाई से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसडीआरएफ के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक करन रावत (उम्र 24 साल) के परिवार को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









