
चंबल के बीहड़ में किसान कर रहा पपीते की बागवानी, आधे एकड़ से हर साल ढाई लाख की कमाई
AajTak
कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. हिम्मत और जोश की कुछ ऐसी ही कहानी राजस्थान के धौलपुर जिले में चंबल नदी के किनारे बसे एक गांव से सामने आई है. जहां एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़ कुछ नया करने का सोचा और आज अच्छी-खासी आमदनी हो रही है.
राजस्थान में धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के चंबल तटवर्ती गांव गढ़ी टडावली में रहने वाले एक किसान ने खेती का वो तरीका अपनाया, जिससे वह अब साल ढाई लाख रुपये कमाता है. किसान लक्ष्मीकांत तिवारी को पारंपरिक खेती में लगातार घाटा हो रहा था. जिसके बाद पारंपरिक खेती को छोड़ बागवानी की तरफ अपना रुख किया. लक्ष्मीकांत ने करीब आधा एकड़ जमीन में पपीते की बागवानी की और आज किसान लक्ष्मीकांत पपीते की बागवानी से करीब ढाई लाख रुपये सालाना कमा रहा है. धौलपुर जिले से होकर गुजर रही चंबल नदी से लगने वाला ज्यादातर इलाका बागी, बंदूक और बजरी के लिए कुख्यात रहा है, लेकिन उसी इलाके के किसान लक्ष्मीकांत तिवारी ने पारंपरिक खेती में लगातार हुए नुकसान और कर्ज की वजह से बागवानी की तरफ रुख कर लिया. लक्ष्मीकांत ने अपनी करीब आधा एकड़ जमीन में कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से पपीते की बागवानी की, जिसके बाद वह आज अपने पपीते के इस बाग से हर साल करीब ढाई लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











