
चंद पैसों के लिए पति ने भाई बनकर करवा दी अपनी ही पत्नी की शादी
AajTak
मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र का है. दरअसल वहां रवि काली नाम के एक युवक की शादी नहीं हो रही थी तो उसके किसी रिश्तेदार ने बताया कि देवराज नाम का शख्स उसकी शादी करवा देगा.
राजस्थान के कोटा में एक शख्स ने महज चंद पैसों के लिए भाई बनकर अपनी ही पत्नी की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से करवा दी. पीड़ित ने महिला, उसके पति और दलाल के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवा दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र का है. दरअसल वहां रवि काली नाम के एक युवक की शादी नहीं हो रही थी तो उसके किसी रिश्तेदार ने बताया कि देवराज नाम का शख्स उसकी शादी करवा देगा. इसके बाद रवि देवराज से मिला और शादी की बात की तो उसने बताया कि उसके सगे-संबंधी इंदौर में रहते हैं जहां वो उसकी शादी करवा देगा. हालांकि इसके लिए देवराज ने 1 लाख 80 हजार रुपये देने की मांग की जिसके लिए रवि तैयार हो गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












