
चंद्रपुर में बाघ के हमले से एक ही दिन में दो लोगों की मौत, मई में अब तक 11 जानें गईं
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग बाघ हमलों में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. यह घटनाएं चिचपल्ली रेंज के जंगल में हुईं. इसी महीने बाघों के हमलों में जिले में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है. यह इलाका ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के नजदीक है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघों का आतंक बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को चिचपल्ली वन क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष की बाघ हमले में मौत हो गई. इसी महीने जिले में बाघों के हमलों में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है.
पहली घटना सुबह के समय हुई जब चिरोली गांव की रहने वाली 45 वर्षीय नंदा संजय मकालवार अपने पति और कुछ अन्य लोगों के साथ बांस की लकड़ियां लेने जंगल गई थीं. तभी चिचपल्ली रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 524 में बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह जानकारी फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी.
महिला और पुरुष पर बाघ ने किया हमला
दूसरी घटना दोपहर के समय उसी क्षेत्र में हुई. 52 वर्षीय सुरेश सोपणकर, जो कि कंतापेठ के निवासी थे, जंगल में मवेशी चराने गए थे. उसी दौरान बाघ ने उन पर भी हमला किया और उनकी मौत हो गई.
सतर्कता और निगरानी बढ़ाएगा वन विभाग
इससे पहले 10 मई को सिंदेवाही तहसील की तीन महिलाएं तेंदू पत्ते तोड़ते समय बाघ के हमले में मारी गई थीं. इसके अलावा इसी महीने कई और हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बढ़ती घटनाओं के बीच ग्रामीणों में डर का माहौल है. वन विभाग की ओर से सतर्कता और निगरानी बढ़ाने की बात कही जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









