
चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट कटा, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया... बीजेपी की नई लिस्ट जारी
AajTak
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया गया है. उनकी जगह पार्टी ने संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल है. बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है. उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है. संजय टंडन चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं.
इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है. बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को यूपी की बलिया सीट से टिकट दिया है.
इसके अलावा यूपी की गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है. वहीं यूपी की फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद सीट से वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर नीरज त्रिपाठी को दिया है.
यूपी की मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है. वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है. वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.
यूपी की इन सीटों पर ऐलान
गाजीपुर- पारसनाथ राय

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











