
चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव हारी आम आदमी पार्टी, बीजेपी ने हासिल की शानदार जीत
AajTak
चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है. AAP और कांग्रेस पार्षदों ने मतपत्रों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार कर दिया, जिससे बीजेपी उम्मीदवार कुलजीत संधू और राजिंदर शर्मा की जीत हो गई.
चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर की चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हरा दिया है. बीजेपी उम्मीदवार को 19 वोट मिले हैं तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी गुरप्रीत गाबी के पक्ष में 17 वोट डाले गए थे, जबकि उनके एक वोट को इनवैलिड करार दिया गया है. इसके साथ ही बीजेपी ने सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया है.
AAP-कांग्रेस ने पार्षदों ने लगाया मतपत्र से छेड़छाड़ का आरोप
बताया जा रहा है कि मतपत्रों में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आप और कांग्रेस के पार्षदों ने सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार कर दिया, जिससे बीजेपी उम्मीदवार कुलजीत संधू और राजिंदर शर्मा की जीत हो गई.
चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी की ओर से कुलजीत संधू और रजिंदर सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में सीनियर डिप्टी मेयर के लिए गुरप्रीत गाबी और डिप्टी मेयर के लिए निर्मला देवी को प्रत्याशी बनाया है.
मेयर की अध्यक्षता में हुआ चुनाव
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का चुनाव मेयर कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में कराया जा रहा है. इससे पहले ये चुनाव 27 फरवरी को होने थे, लेकिन प्रेजाइडिंग ऑफिसर मेयर कुलदीप कुमार के न आने और कांग्रेस के पार्षदों द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के कारण चुनाव को टाल दिया गया था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











