
चंडीगढ़ मेयर चुनाव: 'दूर रखे गए पोलिंग एजेंट, बैलेट पेपर पर अधिकारी लगा रहा था स्याही...', राघव चड्ढा के गंभीर आरोप
AajTak
आम चुनाव से ठीक पहले चंडीगढ़ में AAP और कांग्रेस गठबंधन पहली बार मेयर इलेक्शन में ताकत दिखाने उतरा था. हालांकि, विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के 8 वोट अवैध घोषित होने की वजह से बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने जीत हासिल की है. उन्होंने AAP-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हराया.
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस के गठबंधन को झटका लगा है. यहां बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने जीत हासिल की है. उन्होंने AAP-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हराया है. चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद AAP और कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है. AAP का कहना है कि मतदान में धांधली हुई है. वोटिंग के दौरान पोलिंग एजेंट को दूर रखा गया. जबकि एक अधिकारी बैलेट पेपर पर स्याही लगा रहा था.
बता दें कि आम चुनाव से ठीक पहले चंडीगढ़ में AAP और कांग्रेस गठबंधन पहली बार मेयर इलेक्शन में ताकत दिखाने उतरा था. हालांकि, विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के 8 वोट अवैध घोषित होने की वजह से बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने जीत हासिल की है. उन्होंने AAP-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हराया. कुल 36 वोट पड़े. इनमें से मनोज सोनकर को 16 वोट मिले, जिसमें पदेन सदस्य किरण खेर का वोट भी शामिल था. जबकि 8 वोट अवैध घोषित होने के बाद इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले.
'देश को उत्तर कोरिया बनाना चाहते हैं?'
AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, इससे पता चलता है कि मेयर चुनाव के लिए बीजेपी सभी गैरकानूनी हथकंडे अपना सकती है, लोकसभा चुनाव में अपनी हार देखकर वे क्या करेंगे. क्या बीजेपी इस देश को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है? चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पहली बार 36 में से 8 वोट अवैध घोषित किए गए. कांग्रेस और आप गठबंधन को 20 वोट मिलने थे. हमें 12 वोट मिले और 8 वोट अवैध घोषित किए गए. भाजपा का एक भी वोट अवैध घोषित नहीं किया गया.
'ऑपरेशन लोटस विफल हो गया तो...'
राघव चड्ढा का कहना था, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान हमने जो कुछ भी देखा, वह न केवल असंवैधानिक है बल्कि देशद्रोह है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हमने जो अवैधता देखी उसे देशद्रोह ही कहा जा सकता है. जब बीजेपी का ऑपरेशन लोटस विफल हो गया तो उन्होंने हताशा का सहारा लिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








