
चंडीगढ़ मेयर चुनाव की नई तारीख तय, हाईकोर्ट के आदेश के बाद फ्रेश नोटिफिकेशन जारी
AajTak
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव 30 जनवरी को होंगे. 24 जनवरी की तारीख को रद्द कर दिया गया था. आम आदमी पार्टी ने याचिका दी थी, जिसके आधार पर चुनाव की नई तारीख तय की गई है.
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव अब 30 जनवरी को होगा. ये नई तारीख पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सोमवार को दिए गए फैसले के बाद आई है, जिसमें पहले निर्धारित 24 जनवरी की तारीख को रद्द कर दिया गया था. हाईकोर्ट के जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर और विकास सूरी की बेंच ने स्थानीय प्रशासन को हिदायत दी कि वे मेयर चुनाव की नई अधिसूचना 29 जनवरी के बाद के लिए जारी करें.
इस बदलाव के संबंध में उपायुक्त (डीसी) निशांत यादव ने नई नोटिफिकेशन जारी की है. नई अधिसूचना के मुताबिक, अब नॉमिनेशन प्रक्रिया दोबारा से शुरू होगी. हालांकि, आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने मेयर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.
यह भी पढ़ें: सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक का प्रस्ताव रखा, 14 फरवरी को चंडीगढ़ में हो सकती है मीटिंग
आप के मेयर की याचिका पर कोर्ट का फैसला
हाईकोर्ट का निर्देश आम आदमी पार्टी के पार्षद और वर्तमान चंडीगढ़ मेयर कुलदीप कुमार धालोर द्वारा द्वारा दायर याचिका के बाद आया है. धालोर ने मेयर चुनाव फरवरी में कराने की मांग की थी ताकि वे अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर सकें. उन्होंने यह भी मांग की थी कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए कुछ कदम उठाए जाएं. इसके अलावा, याचिका में वोटिंग प्रक्रिया को गुप्त मतपत्र के बजाय हाथों के उठाकर कराने की भी मांग की गई थी.
वोटों से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद शुरू हुआ था विवाद

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












