
चंडीगढ़ में नाइट क्लब के पास सुबह-सुबह ब्लास्ट, बाइक सवार ने फेंके देसी बम
AajTak
चंडीगढ़ के दो नाइट क्लब के पास मंगलवार तड़के धमाके होने की खबर है. देसी बमों से धमाके किए जाने की खबर है. कहा जा रहा है कि दो अज्ञात बाइकसवारों ने सेक्टर 26 स्थित दो नाइट क्लबों के पास संदिग्ध विस्फोटक फेंका. चंडीगढ़ पुलिस फॉरेंसिक टीमों की मदद से मामले की जांच कर रही है.
चंडीगढ़ के एक नाइट क्लब के पास मंगलवार तड़के धमाका होने की खबर है. संदिग्ध हमलावरों ने सेक्टर 26 स्थित नाइट क्लब की ओर विस्फोटक फेंके. पहले कहा जा रहा था कि जिस क्लब को निशाना बनाकर विस्फोटक फेंका गया. वह क्लब रैपर बादशाह का था लेकिन पुलिस ने इससे अब इनकार कर दिया है.
कहा जा रहा है कि दो अज्ञात बाइकसवारों ने सेक्टर 26 स्थित नाइट क्लब पर संदिग्ध विस्फोटक फेंके. संदिग्धों ने मंगलवार तड़के चार बजे के आसपास ये हमला किया. बताया जा रहा है कि ये बहुत ही कम क्षमता का ब्लास्ट था. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
बादशाह के नाइट क्लब में नहीं हुआ है ब्लास्ट
इससे पहले खबर थी कि यह ब्लास्ट रैपर बादशाह के नाइट क्लब में हुआ है. लेकिन अब चंडीगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह ब्लास्ट बादशाह के क्लब Seville में नहीं हुआ है बल्कि De.orra में हुआ है. De.orra के बगल में ही बादशाह का नाइट क्लब Seville है. पुलिस ने इसे बम भी नहीं कह रही है. पुलिस का कहना है कि उन्हें मौके से जूट की कुछ रस्सियां मिली हैं.
घटनास्थल के वीडियो में क्लब की टूटी हुई खिड़कियां देखी जा सकती हैं. ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से सैंपल्स इकट्ठा करने के लिए बम निरोधक दस्ता और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमें भी मौके पर पहुंची.
सूत्रों का कहना है कि उगाही के इरादे से ये देसी बम फेंके गए थे. लेकिन फिर भी पुलिस इस हमले के बीच के मोटिव का पता लगा रही है. चंडीगढ़ पुलिस फॉरेंसिक टीमों की मदद से मामले की जांच कर रही है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





