
चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड और कोहरा, देखें मौसम विभाग ने क्या बताया
AajTak
चंडीगढ़ में मौसम ने ठंड और कोहरे के साथ अपने तेवर दिखाए हैं. यहां लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है और वाहनों को हेडलाइट्स और ब्लिंकर्स जलाकर चलना पड़ रहा है. शहर की रफ्तार भी इस कोहरे के कारण धीमी पड़ गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











