
घूमते-घूमते ऐसे इलाके में पहुंच गया शख्स... जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग
AajTak
ब्रिटेन में एक शख्स को ऐसी जगह दिखाई दी, जहां लोग बिना कपड़ों के प्राकृतिक रूप में रहते हैं. उसे यह सब देखकर काफी हैरानी हुई और उसने ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी.
ब्रिटेन में एक शख्स ऐसे इलाके में पहुंच गया, जहां लोग बिने कपड़ों के रहते हैं. यहां इस तरह रहने में किसी को कोई दिक्कत नहीं है. हां, बाहर से आने वाले लोगों को हैरानी हो सकती है. इसलिए बकायदा वहां इस बारे में एक साइन बोर्ड भी लगाया गया है. जिसमें संबंधित क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई है और लोगों को सतर्क भी किया गया है.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में एक शख्स घूमते हुए ऐसे ही एक क्षेत्र में पहुंच गया था. वहां जो कुछ उसने देखा, उससे वह आश्चर्यचकित रह गया. वहां लोग बिना किसी कपड़ों के इधर-उधर घूमते दिखाई दिए. इसके बाद उसे चेतावनी दिखाई दी. उसे देखकर उस व्यक्ति ने राहत की सांस ली.
साइन बोर्ड पर लिखी थी चेतावनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर उस शख्स ने अपने इस अनुभव का जिक्र करते हुए वहां के साइनबोर्ड की एक तस्वीर पोस्ट की. साइन बोर्ड में लिखा था - आपको इस क्षेत्र में बिना कपड़ों के आनंद लेते हुए प्रकृतिवादी मिल सकते हैं. इंग्लैंड और वेल्स में सार्वजनिक तौर पर बिना कपड़ों के घूमना गैरकानूनी नहीं है.
इस साइनबोर्ड पर प्रकृतिवादियों से जुड़े कानूनों के लिंक भी दिए गए थे. क्यूआर कोड स्कैन करके सारी जानकारी देखी जा सकता थी. शख्स ने अफसोस जाते हुए लिखा- मैंने ऐसा कुछ नहीं किया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, मानो वे दुखी हों कि सार्वजनिक तौर पर उन्होंने खुद को बिना कपड़ों के घूमने से रोक लिया.
इंग्लैंड में बिना कपड़ों के रहना गैरकानूनी नहीं है हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि लेकिन वास्तव में, मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा नहीं किया. कॉलेज ऑफ पुलिसिंग के अनुसार , प्रकृतिवादियों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, जो केवल तभी आपराधिक कानून के अंतर्गत आता है, जब वे यौन अपराध करते हैं या अव्यवस्थित व्यवहार करते हैं.
बिना कपड़ों के रहना प्रकृतिवादियों की जीवनशैली का है हिस्सा प्रकृतिवादियों का बिना कपड़ों के रहना तब अवैध माना जा सकता है, जब उनके प्रदर्शन से किसी व्यक्ति को देखने से परेशानी हो. इसमें आगे कहा गया है कि ब्रिटिश नेचुरिज़्म द्वारा नेचुरिज़्म को प्राकृतिक जीवनशैली के रूप में परिभाषित किया गया है. जिसमें व्यक्ति प्राकृतिक रूप से रहने को अपनी जीवनशैली का एक हिस्सा बना लेता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











