
घुमाने के बहाने प्रेमिका को बाइक पर बैठाया, फिर जंगल में किया मर्डर
AajTak
जंगल से बरामद की गई एक युवती के लाश के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. युवती का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसी का प्रेमी निकला
झारखंड के पाश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डाकुआ जंगल से बीते 17 फरवरी को बरामद की गई एक युवती के लाश के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. युवती का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसी का प्रेमी निकला, जिसने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि प्रेमिका उसपर शादी का दबाव बना रही थी. क्या था पूरा मामला: जगन्नाथपुर निवासी पार्वती का नोवामुंडी थाना क्षेत्र के शम्भू के साथ 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लंबा वक्त गुजर जाने के बाद पार्वती ने शम्भू पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया. लेकिन शम्भू पार्वती से शादी नहीं करना चाहता था. वह बहाने बनाने लगा और शादी की बात टालने लगा. इस बीच शम्भू को एक दूसरी लड़की से प्रेम संबंध बनाने लगा. इसकी जानकारी पार्वती को हुई तो उसने शम्भू पर शादी का दबाव बनाने के लिए धमकी दी कि वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह पुलिस के पास जाकर उसकी शिकायत कर देगी. पार्वती की धमकी से परेशान शम्भू ने अपनी प्रेमिका पार्वती को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा. 5 फरवरी को शम्भू ने अपनी प्रेमिका को अपनी बाइक पर घुमाने ले जाने के बहाने से बिठा लिया. इसी दौरान जब शम्भू जगन्नाथपुर के डाकुआ सुनसान घने जंगल में अकेला पाया तो उसने प्रेमिका पार्वती की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगा. पार्वती किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागने लगी. भागते भागते पार्वती गढ्ढे में गिर गयी. गढ्ढे में गिरी पार्वती की शम्भू ने बेरहमी से लात घूंसे से पिटाई की और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







