
घुटने लगा दिल्ली का दम! हवा 'बहुत खराब', और भारी पड़ेगा मंगलवार, CPCB ने किया अलर्ट
AajTak
दिल्ली में सोमवार को घने धुएं और धुंध की परत छाई रही. हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया क्योंकि राजधानी की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक हालात मंगलवार तक और बिगड़ सकते हैं, जब हवा गंभीर स्तर पर पहुंचने की आशंका है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सोमवार को घने धुंध की परत में लिपटी रही. हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही और अनुमान है कि मंगलवार को ये 'गंभीर' स्तर तक पहुंच सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शाम 4 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 309 दर्ज किया गया जो लगातार प्रदूषण के ऊंचे स्तर को दर्शाता है.
बुराड़ी का वायु गुणवत्ता स्तर 400 पर यानी गंभीर श्रेणी में था जबकि वजीरपुर में 390 दर्ज किया गया. इसके अलावा 23 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 'बहुत खराब' श्रेणी (300 से ऊपर) में दर्ज हुआ जैसा कि CPCB की 'Sameer' ऐप में दिखाया गया है.
मंगलवार को लेकर जारी किया अलर्ट
दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) ने बताया कि शाम और रात में उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो गई. इससे प्रदूषक तत्वों के फैलने की क्षमता घट गई. रिपोर्ट के अनुसार अगर वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 m²/s से कम और हवा की गति 10 km/h से कम हो तो प्रदूषण का फैलाव मुश्किल हो जाता है.
AQEWS ने कहा कि मंगलवार को भी हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में रहने की संभावना है. CPCB के मुताबिक, PM2.5 का स्तर 155 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और PM10 का स्तर 278 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया. (PM2.5 यानी बहुत छोटे कण जिनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है. PM10 यानी थोड़े बड़े कण जिनका आकार 10 माइक्रोमीटर तक होता है.)
इन स्तरों पर प्रदूषक सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकते हैं, खासकर फेफड़ों या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










