
घायल डॉग को प्यार करने वाले शख्स के वीडियो पर Anushka Sharma ने किया रिएक्ट, लिखी ये बात
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर पुरानी दिल्ली का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में एक शख्स घायल डॉग को अपनी गोद में लिये दिखाई दे रहा है. अंजान व्यक्ति को बेजुबान जानवर की जान बचाने के बाद उसे प्यार करते हुए देखा गया.
पशुओं के प्रति बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का प्यार किसी से छिपा नहीं है. अनुष्का अकसर ही बेजुबान जानवरों को प्यार से पुचकारती और इनके हित में काम करती देखी जाती हैं. अनुष्का उन लोगों को काफी मानती भी हैं, जो बेजुबान जानवरों की सेवा करते नजर आते हैं. जैसे अभी उन्होंने एक शख्स के लिये सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है.
More Related News













