
घर से भागे देवर-भाभी को बेंगलुरु से वापस ला रही थी Bihar पुलिस, दोनों MP में ट्रेन से कूदे
AajTak
Crime News: बिहार के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका को बिहार पुलिस बेंगलुरु से पकड़कर संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से वापस ला रही थी. इसी दौरान बैतूल के मुलताई के चिचन्डा स्टेशन के पास में प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की.
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक युवक और महिला ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही बाहर छलांग लगा दी. घायल होने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक और महिला रिश्ते में देवर भाभी हैं और प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गए थे, जिन्हें पुलिस बेंगलुरु से पकड़कर बिहार वापस ले जा रही थी.
बिहार के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका को बिहार पुलिस बेंगलुरु से पकड़कर संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से वापस ला रही थी. इसी दौरान बैतूल के मुलताई के चिचन्डा स्टेशन के पास में प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की.
ट्रेन में मौजूद महिला के पति ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और बिहार पुलिस को इसकी जानकारी दी. छलांग लगाने में घायल हुए प्रेमी जोड़े को पुलिस ने मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, प्रेमिका के सिर में भी चोट आई है.
AC डिब्बे में बैठी थी पुलिस की टीम
बताया जा रहा है कि घटना के समय बिहार पुलिस की टीम ट्रेन के एसी डब्बे में बैठी थी. वहीं, प्रेमी जोड़ा दूसरे डब्बे में था. इस दौरान महिला का पति भी साथ था. 'पति-पत्नी और वो' के इस मामले में बताया जा रहा है कि बिहार के आरा जिले के रहने वाले अमित पासवान की पत्नी प्रियंका अपने मौसेरे देवर पंकज के साथ 25 दिन पहले बिहार से भाग गई थी.
संघमित्रा एक्सप्रेस से बिहार ले जा रही थी पुलिस

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







