
'घर वाले कहते थे डॉक्टर बनो, लेकिन मैंने...' PM मोदी के युवा कश्मीरी 'दोस्त' नाजिम की कहानी, वायरल हुई सेल्फी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा के दौरान मधुमक्खी पालन करने वाले युवा उद्यमी नाजिम से बातचीत की. पीएम ने नाजिम से उनके बिजनेस के बारे में जाना और उन्हें कई सुझाव दिए. नाजिम ने पीएम को बताया कि उन्होंने अपना ये सफर साल 2018 में शुरू किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर समारोह में 6,400 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया और कश्मीरी नागरिकों को संबोधित किया. श्रीनगर में जनसभा के संबोधन को दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी युवा उद्यमियों से भी बातचीत की. उन्होंने शहद का बिजनेस करने वाले युवा और बेकरी का बिजनेस करने वाली एक युवती से बातचीत की. नामिज ने पीएम को बताया कि मधुमक्खी पालन का व्यवसाय शुरू करते वक्त उन्होंने अपने घर की छत पर सिर्फ दो बक्से रखे थे. तब वो 10वीं में पढ़ते थे.
इसके बाद साल 2018 और 2019 के बाद मैंने जब इस बिजनेस को बढ़ाने का सोचा तो सरकार ने मुझे सब्सिडी के साथ मक्खियों के 25 बक्से दिए. जिससे मैंने 75 किलो शहद तैयार किया और 60 हजार रुपये की कमाई की. और फिर मैंने धीरे-धीरे मक्खियों के 200 बॉक्स कर लिए. इसके बाद मैंने सरकार की मदद ली और फिर अपनी वेबसाइट बनाई.
उन्होंने आगे कहा कि वेबसाइट बनाने के बाद मैंने 5 हजार KG शहद बेचा है और धीरे-धीरे ये सफर आगे बढ़ा सर आज मैंने 2 हजार मधुमक्खियां को बक्शे बना लिए हैं सर. जब मेरा बिजनेस बढ़ने लगा तो मैंने सोचा कि मैं अकेला आगे नहीं बढूंगा, इसके बाद मैंने अपने यूथ को भी इस व्यवसाय में साथ लिया. आज मेरे साथ 100 युवा जुड़े हुए हैं. जो मेरे साथ मधुमक्खी का काम करते हैं. लोगों को जोड़ने के बाद में धीरे-धीरे आगे बढ़ा और साल 2023 में मुझे एफटीओ मिला, सर. एफटीओ मिलने के बाद सर, हम लोगों को बिजनेस में कोई टेंशन नहीं है. हम एफटीओ की मदद से मार्केट लिंक्स, अब हमे एक स्टॉल लगाने पर अब एक-एक लाख रुपये कमाएं हैं. उन्होंने आगे कहा कि सर, देश में डिजिटल क्रांति आने के बाद से काफी सहूलियत मिली है. पहले में पैसे जेबों में रखकर घूमना पड़ता था, लेकिन यूपीआई के बाद से 98 प्रतिशत पेमेंट डिजिटल रूप से हो रही है. देश के साथ सर, हम भी आगे बढ़े हैं. इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
'मैंने नहीं सुनी घर वालों की बात' नाजिम की बातें सुनने के बाद पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि जब आप पढ़ाई करते थे तो उस वक्त आपका क्या सपना था. पीएम के इस सवाल का जवाब देते हुए नाजिम ने कहा, सर जब में 10वीं क्लास में था तो घर वाले बोलते थे कि आप डॉक्टर, इंजीनियर बनों. तब मैंने अपने दिल की सुनी सर. वहीं, नाजिम ने पीएम से बातचीत के दौरान सेल्फी लेने की इच्छा जताई. इसके बाद पीएम ने कहा कि मैं एसपीजी से बोलूंगा कि वो आपको मेरे पास लाए.आपके साथ सेल्फी लेंगे.2018 से शुरू की मैंने अपनी जर्नी: नाजिम
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उद्यमी नाजिम ने कहा कि मैंने अपनी जर्नी 2018 से शुरू की. आज तो सरकार भी सपोर्ट कर रही हैं, लेकिन उस वक्त मेरी मदद करने के लिए कोई नहीं था. मैं बहुत खुश हूं कि प्रशासन ने मुझे पीएम मोदी से बात करने के लिए चुना गया. मैं युवाओं से यही गुजारी करूंगा कि आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो कोशिश जरूर करें और आगे बढ़ें.
पीएम मोदी ने शेयर की सेल्फी वहीं, पीएम मोदी ने नाजिम के साथ सेल्फी को अपने आधिकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी शेयर किया है. उन्होंने इस तस्वीर को साझा कर लिखा, मेरे दोस्त नाजिम के साथ एक यादगार सेल्फी. मैं उसके अच्छे काम से प्रभावित हुआ. सार्वजनिक बैठक में उन्होंने एक सेल्फी का अनुरोध किया और उनसे मिलकर खुशी हुई. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










