
'घर में 50 लाख रुपये का बाथरूम बनवाया', तेजप्रताप ने अपनी ही पार्टी के MLC पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
Bihar News: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के नवनिर्वाचित एमएलसी इंजीनियर सौरभ पर भ्रष्टाचार, पैसे के बल पर चुनाव जीतने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर से तेवर दिखाए हैं. तेजप्रताप यादव ने इस बार अपनी ही पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
तेजप्रताप ने नवनिर्वाचित एमएलसी इंजीनियर सौरभ पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने पश्चिम चंपारण से एमएलसी इंजीनियर सौरभ पर गरीबों का पैसा लूटने और घर में 50 लाख रुपये की लागत से बाथरूम बनवाने का भी आरोप लगाया.
तेजप्रताप ने कहा है कि इंजीनियर सौरभ एक फर्नीचर कंपनी के मालिक हैं. मुंबई के साथ ही झारखंड और गया में भी उनकी संपत्ति है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इंजीनियर सौरभ ने पैसे के बल पर एमएलसी का चुनाव जीता है. उन्होंने ये मांग भी की है कि इंजीनियर सौरभ की संपत्ति को लेकर सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए.
लालू यादव के बड़े बेटे ने इंजीनियर सौरभ को लेकर अपना दर्द भी साझा किया और कहा कि उनको वे ही राजनीति में लेकर आए थे और आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि एमएलसी बनने के बाद इंजीनियर सौरभ उनका फोन तक नहीं उठाते. तेजप्रताप के बाद अब उनके समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर इंजीनियर सौरभ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











