
घर में लगे ताले ने ऐसे खोल दिया दिल्ली ट्रिपल मर्डर का राज, मां-बाप और बहन के 'कातिल' की पूरी कहानी
AajTak
दिल्ली के ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पूछताछ में बताया कि पिता उसे पढ़ाई के लिए डांटते रहे थे, लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने घर के बाहर कई लोगों के सामने उसे डांटा और पीटा था. हाल ही में उसे पता चला कि पिता अपनी प्रॉपर्टी मेरी बहन को देना चाहते थे, जिसकी वजह से मैंने गुस्से में आकर ये कदम उठाया.
Delhi Triple Murder: दिल्ली के नेब सराय इलाके में बेटे ने ही अपने माता-पिता और बहन की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पहले तो उसने कहानी सुनाई कि वो मॉर्निंग वॉक पर गया था, उसी दौरान किसी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस ने जब आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि कोई घर में घुसा ही नहीं था. इसके अलावा न तो किसी ने घर के मैन गेट पर लगा तोड़ा और न ही ताले से किसी तरह की छेड़छाड़ हुई. बस ताले की बात को लेकर पुलिस को बेटे (अर्जुन) पर शक हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
आरोपी बेटे अर्जुन ने पूछताछ में खुलासा किया कि पिता उसे पढ़ाई के लिए डांटते रहे थे, लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने घर के बाहर कई लोगों के सामने उसे डांटा और पीटा था. इस वजह से वो बहुत अपमानित महसूस कर रहा था. इतना ही नहीं वो घर में भी अलग-थलग महसूस करता था. उसने ये भी कहा कि घर में मम्मी और बहन भी उसे सपोर्ट नहीं करती थीं. इसी दौरान उसे पता चला कि पिता पूरी प्रॉपर्टी उसकी बहन के नाम कर रहे हैं तो वो नाराज हो गया और उसने उन्हें मारने का फैसला कर लिया.
साउथ दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, नेब सराय इलाके में मां-बाप और बेटी की चाकू गोदकर हत्या
शादी की 27वीं सालगिरह पर बेटे ने कर दिया मां-पिता और बहन का मर्डर
बुधवार तड़के उसने घर में रखा चाकू उठाया और ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद तीनों लोगों का गला रेतकर मार डाला. बताया जा रहा है कि आरोपी के माता-पिता की शादी की 27वीं सालगिरह थी. इस घटना से पड़ोसी भी हैरान हैं. उन्हें इस बात की यकीन ही नहीं हो रहा है कि जो परिवार दिन में हंसी-मजाक कर रहा था वो अब उनके बीच ही नहीं हैं.
पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि नेब सराय इलाके के देबली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. मृतकों की पहचान राजेश कुमार (51), कोमल (46) और कविता (23) के रूप में हुई थी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










