
घर में रोटी बना रही थीं माया नारोलिया, बेटे के पास फोन आया और मिल गई 'राज्यसभा' की खुशखबरी
AajTak
Rajya Sabha Election 2024: माया नारोलिया नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं और उसी के बाद से नारोलिया प्रदेश की राजनीति में आगे आईं. उनका कहना है कि भाजपा की नीति रीति सभी के लिए एक जैसी है और इसी का परिणाम है कि आज मुझे राज्यसभा के उम्मीदवारों में शामिल किया गया है.
मध्यप्रदेश भाजपा ने 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को 4 नामों की घोषणा की. इनमें एक नाम नर्मदापुरम की रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का नाम भी शामिल है. साथ ही डॉक्टर एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर को भी प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है. माया नारोलिया नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं और उसी के बाद से नारोलिया प्रदेश की राजनीति में आगे आईं.
राज्यसभा उम्मीदवार की सूची में अपना नाम होने के बाद नारोलिया भाजपा की नीति को सबसे बेहतर बता रही हैं. उनका कहना है कि भाजपा की नीति रीति सभी के लिए एक जैसी है और इसी का परिणाम है कि आज मुझे राज्यसभा के उम्मीदवारों में शामिल किया गया है. जिस समय उन्हें राज्य सभा में नामित होने की जानकारी मिली, उस समय वे घर पर रोटियां बना रही थीं.
बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी माया नारोलिया साल 1983 से ग्राम स्तर से प्रदेश स्तर तक संठगन के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी का काम कर रही हैं. उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव समेत स्थानीय निकायों चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई. प्रदेश की महिला विंग की अध्यक्ष माया के कार्यकाल में नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया.
माया नारोलिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में छोटे से छोटे कार्यकर्ता के बारे में हमें कुछ कहने की आवश्यकता नहीं होती. पार्टी सब समझती है. मैंने ग्राम पंचायत के पंच के चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी. एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में काम करते-करते पार्टी ने मुझे महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. मैं खुद आश्चर्यचकित थी जब मुझे महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. यही भारतीय जनता पार्टी संगठन की पहचान है.
BJP की राज्यसभा प्रत्याशी का राजनीतिक करियर
माया नारोलिया पहली बार होशंगाबाद (नर्मदापुरम्) विधानसभा की ग्राम पंचायत गौरा की पंच निर्वाचित हुई थीं. उन्होंने साल 1983 से 1988 तक ग्राम पंचायत के पंच के पद का निर्वहन किया. 1988 से 1995 तक महिला मोर्चा में सकिय सदस्य नर्मदापुरम (होशंगाबाद), 1995 से 2000 तक महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, 2000 से 2004 तक महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, साल 2005 से 2011 तक मंडी डायरेक्टर (सदस्य) कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम निविरोध निर्वाचित हुईं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










