
घर में मिली 200 साल पुरानी गुफा, दोस्तों संग अंदर गई लड़की, जो दिखा उससे सब हुए हैरान
AajTak
एक लड़की को घर में छिपी हुई एक गुफा मिली है, जो 200 से अधिक साल पुरानी बताई जा रही है. टीचर और स्टूडेंट्स का पूरा ग्रुप अंदर गया. इन्हें जो दिखा उससे वो हैरान रह गए.
एक लड़की को अपने घर के नीचे सीक्रेट गुफा मिली है. इसकी जानकारी उसने अपने दोस्तों और टीचर को दी. फिर सभी उस गुफा के भीतर देखने गए कि आखिर वहां क्या है. गुफा को सदियों पुराना माना जा रहा है. मामला ब्रिटेन के नॉटिंगम का है. विशेषज्ञों का मानना है कि यहां मिली गुफा 1800 के दशक की हो सकती है, जिसका इस्तेमाल घरेलू तहखाने के तौर पर होता होगा.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, ये 200 साल से अधिक पुरानी गुफा उस वक्त मिली, जब मजदूर यहां नई इमरजेंसी लाइट लगा रहे थे. जब गुफा के बारे में पता चला, तो सभी स्टूडेंट उसके भीतर देखने गए कि आखिर वहां क्या खास है. तब उन्हें एक पूरी नई फ्लोर दिखी. उन्हें सभी चार दीवारों को काटकर बनाई गई बेंच दिखीं, जिससे पता चलता है कि उनका उपयोग भोजन और पेय पदार्थ को स्टोर करने के लिए अलमारियों के रूप में किया जाता होगा.
घर में शिफ्ट होने से पहले उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था. नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी की ब्रोडकास्ट जर्नलिज्म की स्टूडेंट स्टेफनी बेनेट ने बताया कि कैसे उनकी रोमांचक खोज भी डर के माहौल के बीच हुई.
बताया कितनी बड़ी है गुफा
उन्होंने कहा, 'यह कोई बड़ी गुफा नहीं है, यह लगभग 6 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी है. ये सब काफी रोमांचक था, लेकिन हम सभी को एक साथ नीचे जाना पड़ा क्योंकि हम डरे हुए थे कि हमें वहां क्या मिलेगा. हम इसे खुला रखना चाहेंगे क्योंकि घर में एक गुफा का होना अच्छी बात है. हम अभी तक नहीं जानते कि इसका कैसे इस्तेमाल करेंगे और हमने अभी तक वहां कोई पार्टी भी नहीं की है.'
पुरातत्वविद भी जानकर रह गए हैरान

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











