
घर में फंदे से लटका मिला चर्चित TV एंकर का शव, सुसाइड या साजिश...
AajTak
लोकप्रिय तेलुगु टेलीविजन एंकर स्वेत्चा वोटरकर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत जवाहरनगर में अपने आवास पर मृत पाई गईं. यह घटना शुक्रवार की सुबह सामने आई.
लोकप्रिय तेलुगु टेलीविजन एंकर स्वेत्चा वोटरकर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत जवाहरनगर में अपने आवास पर मृत पाई गईं. यह घटना शुक्रवार की सुबह सामने आई. प्रारंभिक जांच के अनुसार स्वेत्चा को छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन अन्य एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि वह मानसिक तनाव में थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजवा दिया गया है. स्वेत्चा तेलुगु मीडिया क्षेत्र में अपनी सक्रिय उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने सार्वजनिक मुद्दों और सामाज से जुड़ी तमाम समस्याओं के शो की एंकरिंग की थी. वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं.
यह भी पढ़ें: नंबर कम आए तो बैठाया था अलग क्लास में... छात्रा ने किया सुसाइड, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप
जांच में जुटी पुलिस
स्वेत्चा ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया था. हालांकि, पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है.
पुलिस का कहना है कि लोकप्रिय तेलुगु टेलीविजन एंकर स्वेत्चा वोटरकर का शव घर में पंखे से लटकते हुए पाया गया. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. फिर हत्या की जांच कई एंगल से की जा रही है. घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







