
घर में पोर्न देख रहा था लड़का, किम जोंग ने पूरे परिवार को सुनाई सख्त सजा
AajTak
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने हाल ही में पोर्न देखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. एक किशोर के पोर्न फिल्म देखने पर उसको और उसके पूरे परिवार को सख्त सजा सुना दी है.
अपने सख्त फैसलों के लिए मशहूर उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर चर्चा में हैं. किम जोंग उन ने पोर्न फिल्मों के खिलाफ अपनी जंग को तेज करते हुए हाल ही में पोर्न देखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. एक किशोर के पोर्न फिल्म देखने पर उसको और उसके पूरे परिवार को सख्त सजा सुना दी है. (All Photos: File) दरअसल, दुनिया में कई देशों और राज्यों में पोर्न देखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है. इन सबके बीच उत्तर कोरिया से यह खबर सामने आई है. किशोर रात के वक्त अपने माता-पिता के घर पर न होने के दौरान पोर्न वीडियो देख रहा था. जांच पड़ताल कर रही टीम की नज़र में उसकी एक्टिविटी आई तो उसे पकड़ लिया गया.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











